फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटकांड में सिपाही सस्पेंड, होमगार्ड बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटकांड में सिपाही सस्पेंड, होमगार्ड बर्खास्त
विज्ञापन


मेरठ। दिल्ली के दंपती से नकदी, जेवरात, कार लूट के मामले में परतापुर थाने के सिपाही राजकुमार को सस्पेंड और होमगार्ड अभय को बर्खास्त किया गया है। लूट के इस मामले में पुलिस तीसरे दिन भी खाली हाथ है। पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम लगी है, जल्द लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


एनएच-58 परतापुर हाईवे स्थित ब्रावरा होटल के पास 26 मार्च को दिल्ली के इंजीनियर विपिन और उनकी पत्नी साक्षी को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की थी। इस वारदात से पहले हाईवे पर चार लूट की वारदात हुई थीं। दंपति से लूट के मामले में पुलिस अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि लूट के दौरान परतापुर थाने में तैनात सिपाही राजकुमार और होमगार्ड अभय की गश्त थी। दोनों ड्यूटी से गायब थे। लापरवाही बरतने के चलते इंस्पेक्टर परतापुर की रिपोर्ट पर सिपाही को सस्पेंड किया गया है। होमगार्ड की रिपोर्ट डीजी होमगार्ड को भेजी। उन्होंने होमगार्ड को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें