दौराला। हाईवे पर दादरी गांव के सामने शनिवार रात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया है।
देवबंद निवासी भूपेंद्र अपने साथी वीरेंद्र के साथ शनिवार रात कार में सवार होकर दिल्ली से देवबंद लौट रहे थे। बताया कि वह हाईवे पर दादरी गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों का पास के निजी क्लीनिक में उपचार कराया है। हालांकि रविवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण किसी भी पक्ष ने पुलिस कार्रवाई नहीं की है।