दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में कर्ण सिंह ठेकेदार के आवास पर किसानों की बैठक में खतौली चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्चियां नहीं आने से रोष जताया। किसानों ने कहा कि खेतों में गन्ना खड़ा हुआ है। गर्मी शुरू हो गई है। गेहूं की फसल भी शीघ्र ही पक जाएगी। किसानों को गन्ना छीलने में परेशानी होगी। चेतावनी दी कि यदि पर्चियां नहीं भेजी गई तो उग्र आंदोलन करेंगे। संजीव राणा, प्रताप सिंह, देशपाल, तेजपाल ठेकेदार, हरपाल, राज सिंह, पप्पू, त्रिरसपाल, जयकुमार, ऋषिपाल, सुरेश, मांगेराम आदि मौजूद रहे।