बदायूं के लिए भी...
बीटेक छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान
परतापुर रेलवे फाटक के पास हुई घटना, बीआईटी में पढ़ाई कर रहा था छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। परतापुर रेलवे फ ाटक के पास शुक्रवार दोपहर एक छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। बदायूं निवासी प्रशांत (22) बीआईटी शिक्षण संस्थान में बीटेक का छात्र था। छात्र की पहचान उसकी जेब से मिले आई कार्ड से हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बदायूं के निजामुद्ीनपुर साहवर शाह निवासी प्रशांत के पिता संजीव कुमार किसान हैं। वह बाईपास स्थित बीआईटी में बीटेक सीएस के प्रथम वर्ष का छात्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर प्रशांत परतापुर रेलवे फ ाटक के पास काफ ी देर से घूम रहा था। जैसे ही दिल्ली की ओर से मालगाड़ी आती नजर आई, प्रशांत पटरी पर गर्दन रखकर लेट गया। इस दौरान गेटमैन व खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई। सूचना पर परतापुर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्र की जेब से तलाशी ली तो कॉलेज का आईकार्ड, पांच रुपये और कमरे की चाभी मिली। आईडी के आधार पर पुलिस ने कॉलेज प्रशासन व परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।