फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज का स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज प्रांगण में स्थापित राजा नैन सिंह की प्रतिमा का अनावरण विधायक दिनेश खटीक ने किया।
नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज के स्थापना दिवस पर सुबह के समय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज का समस्त स्टाफ व प्रबंध समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में स्थापित की गई। राजा नैन सिंह की प्रतिमा का अनावरण विधायक दिनेश खटीक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने संबोधन में कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है। इससे समाज और देश दोनों को ही लाभ होता है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में कॉलेज की साधारण सभा के उपस्थित सदस्यों एवं कॉलेज स्टाफ के समक्ष वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रबंध समिति कोषाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने रखी। कॉलेज को स्नातकोत्तर एवं बीए कला संकाय की मान्यता मिलने की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में कार्यालय अधीक्षक विनय भड़ाना ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक करतार सिंह, अध्यक्ष अतुल प्रधान, उपाध्यक्ष जगवीर सिंह, प्राचार्य डॉ. मुनेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार, सुनील पोसवाल, अतुल भड़ाना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


मनोनीत किया
मवाना। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष अली अब्बास जैदी ने लवी जैन, रियाज अकबर, सैफ अली जैदी, शमीम हैदर उपाध्यक्ष, फरमान अंसारी, गौतम भारद्वाज महामंत्री, मोहम्मद आमिर जैदी, अली जैदी, रोबिन भारद्वाज, जोन आब्दी को नगर मंत्री, आदिल हुसैन को मीडिया प्रभारी, मोनी भारद्वाज कोषाध्यक्ष तथा कंबर नकवी, समद, अर्पित जैन, दीपक भारद्वाज, आरिफ जैदी, जाहिद अंसारी, समर अब्बास, इकबाल हैदर को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें