फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर में अखिल विद्या समिति द्वारा बुधवार को परीक्षितगढ़ महोत्सव के दौरान पर्यटन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें नगर के ऐतिहासिक स्थलों के चित्र, प्राचीन वस्तुएं व इतिहास से संबंधित सामग्री रखी गई। इसका उद्घाटन भाजपा के हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक एवं चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि हस्तिनापुर की भूमि ऐतिहासिक है। परीक्षितगढ़ भी हस्तिनापुर का अहम हिस्सा है। इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अखिल विद्या समिति परीक्षितगढ़ महोत्सव का आयोजन करती है। उन्होंने इसे बहुत सराहनीय पहल बताया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने परीक्षितगढ़ महोत्सव को ओर भी विशाल रूप देने की बात कही। वहीं, समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रूहेला ने नगर एवं क्षेत्र से विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं को परीक्षितगढ़ के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, चित्रों के माध्यम से पयर्टन स्थलों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता छिद्दा सिंह त्यागी ने की एवं संचालन नरेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर ऋचा चौधरी, योगेश नंदनी, रजनी अग्रवाल, मोहिनी वर्मा, प्रियंका यादव, अमित वर्मा, नंदकिशोर पप्पू, संतराम सैनी, बॉबी आर्य, शाहरुख खान, स्वाति चौधरी, कमलेश देवी, शिल्पी, आलोक त्यागी, नवनीत त्यागी, गजेंद्र गुर्जर, सभासद डॉ. सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक एवं चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने किया उद्घाटन
प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से स्थानीय पयर्टन स्थलों के बारे में जानकारी दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें