फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में युवती से छेड़छाड़, चाचा पर तलवार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात की है घटना
विज्ञापन

गांव के ही तीन युवकों ने युवती को जबरन उठाने की कोशिश की
सरधना/मेरठ। सरधना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात तीन युवकों ने एक युवती के घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने युवती के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन घसीटा और कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर अगवा करने की कोशिश की। बचाव में युवती के चाचा पर तलवार से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

घटना रात करीब दस बजे की है। 18 वर्षीय एक युवती अपने घर में थी। जबकि परिवार के अन्य लोग भी दूसरे कमरे में थे। आरोप है कि गांव के तीन युवक कई दिन से युवती को परेशान कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने युवती पर तेजाब डालने की धमकी दी थी। रात को तीनों युवकों ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर युवती के चाचा ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसकी जान बचाई। जिसके बाद आरोपी युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर युवती के चाचा को घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी 100 पुलिस और सरधना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने युवती के चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि पूरे मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी युवक घर से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें