राखी में गर्विता, रिचा सिंह ने बाजी मारी
मेरठ। करन पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को मेंहदी लगाओ व राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्राओं ने सुंदर राखियां सजाईं। एक दूसरे के हाथों में मेंहदी रचाई। प्रतियोगिता में गर्विता, रिचा सिंह, स्नेहा सोनकर ने प्रथम स्थान हासिल किया। मेंहदी में आराध्या अहलावत, आयुषी सिंह विजेता बनी। प्रिंसिपल डॉ. पारुल चौधरी, निदेशक निर्मल सिंह ने उपहार बांटे। स्टाफ ने सहयोग दिया। बीना शर्मा ने संचालन किया।
एलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता
मेरठ। एलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने राखी बनाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने सलमा, सितारे, कुंदन, गोटा व मोती लगाकर राखियां सजाईं। अनुपमा विश्नोई, सविता, प्रिया, रीतू, संगीता, रोबिन, इशा, दिव्या, विजेता व प्रिंसिपल रुचि शर्मा मौजूद रहीं।