पॉलिथीन बैग का प्रयोग नहीं करने की ली शपथ
मेरठ। आलमाइटी लेडीज क्लब की सभा का आयोजन बृहस्पतिवार को हुआ। आईएमए हॉल में सभा का आयोजन धूमधाम से हुआ। सदस्याओं ने स्वागत गीत गाकर शुभारंभ किया। अध्यक्ष अलका गुप्ता ने सभी को तीज की बधाई दी। सदस्याओं ने पॉलिथीन बैग प्रयोग न करने व कपड़े के बैग प्रयोग करने की शपथ ली। सदस्याओं क ो कपडे़ के बैग बांटे गए। लेडीज क्लब की अध्यक्ष कविता वासवानी, सचिव कीर्ति गुप्ता, नीता गुप्ता, संरक्षिका डॉ. मोनिका भटनागर ने अतिथियों का स्वागत किया। सदस्याओं ने स्वागत नृत्य किया। पारुल, अंशू सिंघल, नीरा, अंशू, प्राची, अनविता, वंदना, दीपिका, संगीता, सारिका ने तीज के गीतों पर नृत्य किया। आयोजन में तीज क्वीन का भी चुनाव हुआ। अंत में सभी को उपहार बांटे गए। संचालन अध्यक्ष अलका गुप्ता ने किया। ट्रेजरार आशा सिंह, संरक्षिका संगीता मक्कड़, सचिव कनक असीजा, रेशमा शर्मा, आशा सिंह, अंशु सिंघल व सदस्याओं ने भाग लिया।