फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 सूत्रीय मांगों के लेकर मिला कर्मचारी महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
17 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रमुख सचिव से मिला कर्मचारी महासंघ
विज्ञापन

मेरठ। 17 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राजकीय मेडिकल कॉलेज कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी व एस यादव के नेतृत्व में प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा से मिला। कर्मचारी महासंघ का दावा है कि प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने उनकी तीन मांगों को मान लिया गया है। इनमें कर्मचारियों का 90 प्रतिशत जीपीएफ के लिए प्राचार्यों को अधिकृत करना, 20 प्रतिशत कोटा में प्रमोशन तथा इमरजेंसी सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों को 15 दिन का अतिरिक्त वेतन व लखनऊ में कर्मचारियों के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण कराना है। विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा शमीम अहमद, डीजी चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता, कर्मचारियों की ओर से सतीश चंद त्यागी, रवि शंकर शर्मा, महिपाल सिंह गौतम, रवि, विनोद वर्मा और आशीष त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, डॉ. ओपी सिंह दे रहे ट्रेनिंग
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चल रहा है। यह 21 जुलाई को शुरू हुआ था और 27 जुलाई तक चलेगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को देशभर में बढ़ाने में योगदान देने वाले नेशनल ट्रेनर डॉ. ओपी सिंह ट्रेनिंग दे रहे हैं। वह वाराणसी से हैं। वह महाराष्ट्र मध्यप्रदेश आदि के अनेक जिलों में करीब 100 बैच को प्रशिक्षण दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें