उद्यमियों को बताए तनावमुक्त स्वस्थ जीवन के रास्ते
मेरठ।
आईआईए भवन मोहकमपुर में मंगलवार को स्वास्थ्य जागरुकता कार्यशाला हुई। कार्यशाला में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसपी सौंधी ने उद्यमियों को संबोधित किया। तन हो या मन सुखी होना चाहिए। उद्यमियो ंको तनाव रहित जीवन जीने की जानकारी दी। हमारे शरीर को दिमाग दिशा-निर्देश देता है। दिमाग ही कार्य करने व काम न करने का निर्णय लेता है। नकारात्मक सोच से कई बीमारियां भी बढ़ती है। तनाव दूर करने के लिए शारीरिक व्यायाम, सकारात्मक सोच को अपनाने की जानकारी दी। हेलन किलर लेडी व स्टीफन हॉकिंग के उदाहरण भी दिए। सभा की अध्यक्षता आईआईए के चेयरमैन अतुल भूषण गुप्ता व संचालन तनुज गुप्ता का रहा। निपुण जैन, अनुराग अग्रवाल, अजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, हरींद्र आत्रे ने सहयोग दिया।