फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के कामर्शियल दस्ते ने 340 बिना टिकट यात्री दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शुक्रवार को सिटी स्टेशन पर दिल्ली से पहुंचे कॉमर्शियल दस्ते ने बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह से लेकर दोपहर तक बिना टिकट 340 यात्रियों और मानकों का उल्लंघन कर रहे वेंडरों को दबोचा। इन सभी से 1 लाख 33 हजार 320 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीटीआई सतीश कुमार और उप मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक अजय कुमार नौलखा के नेतृत्व में 27 सदस्यीय टीम सुबह सात बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। टीम ने स्टेशन की चारों तरफ से घेराबंदी करके दोपहर तक यात्रियों की चेकिंग की। कॉमर्शियल टीम और आरपीएफ जवानों की भारी संख्या और चेकिंग देख बिना टिकट यात्रियों में अफरातफरी मच गई। टीम ने यहां से गुजरने वाली ट्रेनों से उतरे बिना टिकट 340 यात्रियों को दबोच लिया। साथ ही पर्ची काटकर उनसे 1 लाख 33 हजार 320 रुपये जुर्माना वसूला। इसके बाद टीम ने जनरल टिकट काउंटर, आरक्षण काउंटर और पार्सल भवन आदि का भी निरीक्षण किया। यहां भी टीम ने जरूरी दस्तावेज चेक कर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा स्टेशन पर तैनात वेंडरों और उनके ठेलों की चेकिंग की गई। वर्दी नहीं पहनने वाले वेंडरों और सफाई में फेल ठेलों के खिलाफ भी जुर्माने की कार्रवाई की गई। टीम में एसीएम मधुकर श्याम और सीएमआई सरदार गुरजीत सिंह के अलावा आरपीएफ स्टाफ शामिल रहा।

काफी यात्री भागे
सघन चेकिंग देख बिना टिकट यात्रियों ने स्टेशन के चारों तरफ से खुले होने का फायदा भी उठाया। काफी यात्री ट्रेनों से उतरकर इधर-उधर से भाग गए। जो मुख्य दरवाजे से निकले, वे पकड़े गए। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि स्टेशन के कई तरफ से खुले होने का फायदा विदाउट टिकट यात्री उठाते रहे हैं। कुछ यात्री तो मलियाना फाटक पर ट्रेन धीमी होने पर ही कूद जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें