फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार लेकर भी नहीं कराई बेटे की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अलीगढ़ निवासी कृषि विभाग से रिटायर्ड एडीओ अपने बेटे की शादी के लिए 12 हजार रुपये देने के बावजूद मैरिज ब्यूरो के चक्कर काटने को मजबूर हैं। तंग आकर उन्होंने ब्यूरो दफ्तर के सामने ही आमरण अनशन शुरू करने का एलान कर दिया है। इस बाबत जिले के तमाम अफसरों को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

कटरा स्ट्रीट अलीगढ़ निवासी महेश चंद्र गुप्ता के अनुसार उनके बेटे नवीन की पत्नी का देहांत हो गया था। उसके दो बच्चे भी हैं। करीब एक साल पहले उसने मेरठ में दिल्ली रोड स्थित एक मैरिज ब्यूरो का विज्ञापन देखकर अपने बेटे की शादी के लिए संपर्क किया। ब्यूरो संचालकों ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर साढे़ चार हजार और शादी के लिए साढ़े सात हजार रुपये सहित कुल 12 हजार रुपये जमा करा लिए। उन्हें एक लड़की का फोटो दिखाया। बाद में अपने दफ्तर बुलाकर एक महिला और दो व्यक्तियों को लड़की के परिजन बताकर बातचीत कराई। लेकिन शादी की बात करने पर वे उन्हें झांसा देते रहे।
एक साल से वे बेटे की शादी को चक्कर काटकर परेशान है। न शादी कराई जा रही है और न ही उसकी रकम लौटाई जा रही है। इन सब से पूरा परिवार दुखी है। महेश चंद ने चेताया कि यदि मैरिज ब्यूरो के दोनों संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे 30 मई को ब्यूरो दफ्तर के बाहर सड़क पर ही आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। महेश चंद ने इस बाबत मंडलायुक्त, डीएम और एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें