फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बनेगा डोजियर सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बदमाशों का डोजियर सेल खुलेगा
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस लाइन में अब बदमाशों का डोजियर सेल खुलेगा, जिसमें बदमाशों की हिस्ट्री से लेकर उसके रिश्तेदारों तक की पूरी जानकारी ऑनलाइन होगी। आईपीएस सतपाल सिंह ने डोजियर सेल खोलने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मेरठ के बाद यह डोजियर सेल अन्य जनपदों में भी खुलेगा।
पेशेवर अपराधियों की धरपकड़ के लिए दिल्ली पुलिस की तर्ज पर मेरठ में भी डोजियर बनाने का सिलसिला शुरू हुआ था। शातिर लुटेरे आकिल को मुठभेड़ में पैर में गोली मारने के बाद पुलिस ने उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला था। आकिल पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे हैं, उसका डोजियर दिल्ली पुलिस ने बनाया था। इसके बाद एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने मेरठ में भी अपराधियों का डोजियर बनाने का प्रपोजल पुलिस अधिकारी के सामने रखा। डोजियर बनाने की प्रक्रिया नौ मार्च से मेरठ में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दरोगा, चार सिपाही होंगे
यह डोजियर सेल पुलिस लाइन स्थित अपराध शाखा में खुलेगा। जिसमें एक दरोगा व चार सिपाही की पोस्टिंग की जाएगी। जोकि अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन करेंगे। इ सके बाद यूपी पुलिस की वेबसाइट पर जाते ही अपराधी की पूरी जानकारी एक क्लिक पर सामने आ जाएगी। अपराधियों की अलग-अलग श्रेणी होगी।


खास बातें:
अभी एक क्लिक पर मिलेगी बदमाशों की पूरी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें