मेरठ। सीसीएसयू सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र द्वारा बुधवार को आरजीपीजी कॉलेज में रोजगार के अवसर को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्नातक व स्नात्कोत्तर शिक्षा के दौरान व करने के पश्चात अनेक रोजगारों के बारे में जानकारी दी गई।
वंदना सिंह व ललित कुमार ने छात्राओं को संबोधित किया। अंशुमन शर्मा व कशिका जैन ने करियर चुनाव के लिए अनेक जानकारियां दीं। प्राचार्या डॉ. दीपशिखा शर्मा ने छात्राओं को बताया कि रोजगार के अवसर अनेक हैं। लेकिन उसके लिए लगन व मेहनत बेहद जरूरी है। डॉ. सीमा जैन, डॉ. कंचन पुरी ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। संचालन एकेडमिक एंड कैरियर काउंसिलिंग प्लेसमेंट सेल की सचिव कैप्टन डॉ. अंजुला राजवंशी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सोनिका चौधरी, डॉ. सीमा अग्रवाल, डॉ. पारुल रस्तोगी, डॉ. कुमकुम पारीक, डॉ. दीक्षा यजुर्वेदी यास्मीन मोनिका, प्रत्युषा, कनिका, कंचन, आयुषी, रीना आदि मौजूद रहीं।