फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष की कुर्सी पर घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुनाव आज
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुनाव बुधवार को टाउन हॉल में होगा। चुनाव को लेकर भाजपाई मंगलवार से पहले शांत दिख रहे थे। लेकिन दोपहर बाद भाजपाइयों ने अपनी गोटी खोलने शुरू कर दी। जहां उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए पार्षद ललित नागदेव पर दांव लगाने की तैयारी हुई तो वहीं जीत के लिए जोड़तोड़ भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम में महापौर के साथ कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का पद भी काफी महत्वपूर्ण है। महापौर की गैर मौजूदगी में कार्यकारिणी बैठक को संचालन का अधिकार उपाध्यक्ष का होता है। इसलिए इस पद को लेकर भाजपा और बसपा में घमासान चल रहा है। कार्यकारिणी सदस्य चुनाव में भाजपा संगठन की कोई भूमिका न होने के कारण भाजपा के पांच सदस्य ही जीत कर आए। जबकि बसपा ने कार्यकारिणी में सात सदस्यों के साथ प्रवेश किया। अब उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। इसके लिए कार्यकारिणी सदस्यों को वोट करना है। महापौर को अधिकार है कि प्रत्याशियों की बराबर बराबर वोट आने पर वह अपना निर्णायक मत किसी एक के पक्ष में दे सकती हैं। मंगलवार से उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा में काफी हलचल नजर आई। भाजपा की ओर से ललित नागदेव को प्रत्याशी बनाने पर भी मंथन किया गया। हालांकि संगठन की तरफ से नाम की घोषणा नहीं की गई है। जबकि बसपा की तरफ से कासिम के साथ-साथ धर्मवीर का नाम भी चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें