इमरजेंसी के सामने बजाया ढोल, वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के सामने ढोल बजाने का एक वीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो ट्विटर पर भी डाला गया है, जहां लोग इस पर काफी कमेंट्स कर रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजकुमार ने कहा कि जिला अस्पताल प्रबंधन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, ताकि ऐसा फिर न दोहराया जाए। उनका यह कमेंट्स भी ट्विटर पर डाला गया है। इस संबंध में मेडिकल अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीकेबंसल का कहना है कि उनसे इसकी अनुमति नहीं ली गई थी, जैसे ही उन्हें ये जानकारी मिली उन्होंने तुरंत इसे बंद करा दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह ढोल 30 दिसंबर को एक कर्मचारी के रिटायरमेंट होने पर बजाया गया। अस्पताल के नियमों के मुताबिक, इमरजेंसी साइलेंट जोन में आती है, यानि वहां किसी तरह का शोर न मचाया जाए। इसके बावजूद ढोल बजाया गया, जो गलत है। क्योंकि इससे मरीजों को परेशानी हो सकती है।
जिला अस्पताल की तीन पार्किंग हटाई गईं
मेरठ। जिला अस्पताल में तीन निजी पार्किंग चल रही थीं, जिन्हें अब हटा दिया गया है। फिलहाल एक ही पार्किंग चल रही है। अभी तक यहां चार पार्किंग थीं। मरीजों का कहना है कि कई जगह रस्से डालकर मरीजों को रोका जाता था, जिससे परेशानी होती थी। इस संबंध में जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि पार्किंग के लिए नए साल में पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी गई है, अब नई व्यवस्था के लिए कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
खास बात
जिला अस्पताल में कर्मचारी के रिटायरमेंट पर साइलेंट जोन में बजाया गया ढोल