फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर से शाम तक शहर में भीषण जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम अब हो गया सबके लिए ‘आम’
विज्ञापन


मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था पुलिस अफसरों के लिए मुसीबत बन रही है। शहर में कोई दिन ऐसा नहीं जाता कि जाम न लगता हो। दिल्ली रोड पर सबसे ज्यादा जाम लगता है, जिसका कारण भैसाली बस अड्डा है। सोमवार को भी दोपहर से लेकर शाम तक शहर में जाम की स्थिति बनी रही।
मवाना रोड पर दोपहर को रजपुरा चौकी से लेकर कसेरू बक्सर तक वाहनों की कतार लगी रही। लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक वाहन जाम में फंसे रहे। जीरो माइल से लेकर बेगमपुल चौराहे तक भी जाम लगा रहा। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डे के सामने सड़क पर वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रही। जली कोठी चौराहा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, बागपत रोड, दिल्ली रोड पर मंडी गेट के सामने वाहन जाम में फंसे रहे। हापुड़ अड्डा चौराहा और वहां से भूमिया पुल तक भी हालत खराब रही। शाम को दिल्ली रोड पर रिठानी, परतापुर तिराहे पर भी जाम लग गया। एनएच-58 पर मोहिउद्दीनपुर, कंकरखेड़ा बाईपास पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हृदय
विज्ञापन


वाहनों के बढ़ते दबाव से लग रहा जाम
ट्रैफिक पुलिस के अफसरों का कहना है शहर में नौ मुख्य स्थानों से सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक एक हजार भारी वाहन निकलते हैं। वहीं अलग-अलग स्थानों पर 80 हजार से एक लाख वाहन निकलते हैं। दिल्ली रोड पर रेलवे रोड चौराहे पर सबसे अधिक वाहन क्रॉस करते हैं। पुलिस का कहना है कि दिल्ली रोड पर सड़क चौड़ी नहीं है। इस चौराहे पर लालबत्ती के समय एक मिनट में आधा किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। रेलवे रोड चौराहे से मेट्रो प्लाजा और दूसरी तरफ केसरगंज तक वाहन सड़क पर फंसने से जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर हो रहा है सुधार
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि वेस्ट एंड रोड और सोफिया के सामने यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। कचहरी के बाहर से सड़क पर अवैध पार्किंग हटाई गई थी जिससे वहां की व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। शहर में पार्किंग नहीं है। कुछ स्थानों पर लगातार सड़क पर वाहन खड़े होने से जाम की समस्या बनती है।
खास बात
सोमवार को भी दोपहर से शाम तक लगा रहा शहर में भीषण जाम
दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा बन रहा जाम का कारण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें