फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर सीनियर गाइड में आरजी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड की 59वीं जनपदीय रैली निकाली गई। 24 नवंबर को इसकी शुरुआत हुई थी। रविवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

नगर सीनियर गाइड में आरजी इंटर कॉलेज प्रथम रहा। नगर जूनियर गाइड में जीजीआईसी माधवपुरम प्रथम रहा। नगर बेसिक गाइड में सु.दे.हे. त्यागी गंगानगर प्रथम, तहसील सीनियर और जूनियर गाइड में मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर प्रथम और ब्लाक गाइड में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसनपुर कला प्रथम रहा। समापन समारोह में अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल, अति विशिष्ठ अतिथि डॉ. बीके त्यागी, मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह और बीएसए सतेंद्र कुमार आदि रहे। इन्होंने संवेदनशील मानव और आदर्श देशभक्त नागरिक बनने का आह्वान किया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्काउट गाइड के प्रशिक्षण को देश और समाज की आवश्यकता बताया। स्काउट गाइड प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोवर रेंजर्स निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों और टीम प्रभारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान सचिव सत्यव्रत शर्मा, राजेश त्यागी, रेखा शर्मा, सुमनलता शर्मा, अंशु श्रीवास्तव, सुख नंदन त्यागी, उमा शर्मा, सुदीप शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें