फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक

विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग के मेगा मेले में बेटियों को मिले उपहार
विज्ञापन

मेरठ। कैंट स्थित प्रधान डाकघर में आयोजित मेगा मेला में सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवाने वाली बेटियों को पास बुक और उपहार दिए गए। मेले का शुभारंभ पोस्टमास्टर जनरल आरकेबी सिंह ने किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाएं। इसमें 10 साल तक की बच्ची का खाता खुल सकता है। योजना में बहुत अधिक ब्याज मिलेगा। प्रवर डाक अधीक्षक पीडी रेंगर ने वर्ष 2016-17 का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खुलवाने वालीं अंशिका, देव्यांशी, अमिता आदि को पोस्टमास्टर जनरल और उनकी पत्नी ने पास बुक और उपहार दिए। कार्यक्रम में सीनियर पोस्टमास्टर कैंट एके त्रिपाठी, प्रवर डाक अधीक्षक मुजफ्फरनगर राहुल कुमार, सहारनपुर बीपी त्रिपाठी मौजूद रहे। मुकेश सिंह, केके अवस्थी, लक्ष्मण सिंह, पीके सक्सेना, प्रियंका, कविता वर्मा राशि सिंह, पवन शर्मा, मुकेश देवराज, कविता वर्मा का सहयोग रहा। संचालक वीके सिंह ने किया।
विज्ञापन

150 लोगों ने छपवाए डाक टिकट
मेले में करीब 150 लोगों ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के फोटो वाली माई स्टांप शीट (डाक टिकट) बनवाई। डाक विभाग ने ये योजना पिछले साल शुरू की थी। लेकिन अभी तक प्रधान डाकघर में डाक टिकट छापने की मशीन नहीं आई है। मेले के लिए बरेली से ही यहां मशीन मंगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें