फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। नगर निगम की टीम ने क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान शिव चौक से लेकर सरधना फ्लाई ओवर व खिर्वा चौपले से लेकर शिव चौक तक अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग व फ्लैक्स हटवाए गए।
विज्ञापन

नगर निगम के संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने ये कार्रवाई की। टीम ने शिव चौक से लेकर सरधना फ्लाई ओवर तक लगे सभी फलों के ठेलों को हटवा दिया। वहीं शिव चौक पुलिस चौकी के बराबर में लगे स्वाइन फ्लू की जानकारी देने संबंधी होर्डिंग को भी हटवा दिया। उसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का फोटो लगा था। इस पर भाजपाइयों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। भाजपाइयों ने कहा मना करने के भी संपत्ति अधिकारी ने होर्डिंग को हटवा दिया। वहीं संपत्ति अधिकारी का कहना है कि होर्डिंग अवैध था। इसलिए हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें