फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ कार्यालय में डेंगू का लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
कूलर, गमलों, टॉयलेट और कैंटीन के निकट मिले लार्वा
विज्ञापन

मलेरिया विभाग ने दिए पांच नोटिस, तीन नोटिस कर दिए वापस
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मलेरिया विभाग की टीम को आरटीओ कार्यालय में पांच जगह डेंगू के लार्वा मिले हैं। इस संबंध में मलेरिया विभाग ने पांच नोटिस दिए थे, मगर आरटीओ के अफसरों ने तीन नोटिस वापस कर दिए हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि मंगलवार को मलेरिया विभाग की टीम आरटीओ कार्यालय गई थी। वहां कैंटीन के निकट, टॉयलेट में, एक कमरे में रखे कूलर और दो जगह परिसर में रखे गमलों में डेंगू के लार्वा मिले। इनकी वीडियोग्राफी कराई गई। साथ ही शासनादेश के अनुसार नोटिस दिए गए हैं। पहली बार में उस स्थान की सफाई के लिए चेतावनी नोटिस दिया जाता है। 24 घंटे बाद फिर निरीक्षण किया जाता है। दोबारा फिर उसी जगह लार्वा मिलने पर पांच सौ से पांच हजार रुपये तक का जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि मलेरिया विभाग की टीम ने आरटीओ कार्यालय को पांच नोटिस दिए थे, साथ ही वहां फॉगिंग भी कराई थी। इनमें से अफसरों ने तीन नोटिस लेने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, आरटीओ डॉ. विजय कुमार का कहना है कि मलेरिया विभाग की टीम के नोटिस वापस नहीं किए गए हैं, वे दो ही नोटिस देकर गए हैं। वह इस संबंध में दो बार नगर निगम को लिख चुके हैं, मगर कोई निस्तारण नहीं किया गया है। निकासी नहीं होने के कारण कार्यालय परिसर में पानी भर जाता है, जिस कारण लार्वा पनप गया होगा। स्वास्थ्य विभाग केसूत्रों का कहना है कि नोटिस की प्रक्रिया शासन की तरफ से है, इसमें शिकायत करने पर कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन


आज एमडीए में जाएगी मलेरिया विभाग की टीम
मलेरिया विभाग की टीम बृहस्पतिवार को एमडीए जाएगी और वहां डेंगू केलार्वा तलाश करेगी। इनके मिलने पर नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद अन्य विभागों में इसी तरह जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें