फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालू हुई टिकट वेंडिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चालू हुई आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन
विज्ञापन

मेरठ। सिटी स्टेशन पर लगी तीन ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (एटीवीएम) में से एक मशीन शुक्रवार को चालू कर दी गई। बाकी बची दोनों मशीन शनिवार को चालू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर पर भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन दी हैं। बृहस्पतिवार को तीनों मशीनों को काउंटर के सामने परिसर में स्थापित कर दिया था। शुक्रवार को इनमें से एक मशीन को दोपहर में चालू कर दिया गया। मशीन को ऑपरेट कर रहे सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी टीकम सिंह ने बताया कि शाम छह बजे तक मशीन से 150 टिकटों की बिक्री की गई। बेचे गए टिकटों से रेलवे को 7 हजार रुपये की आय हुई। वहीं टिकट वेंडिंग मशीन से स्मार्ट कार्ड धारक रेलवे यात्री स्वयं टिकट निकाल सकते हैं। काउंटर पर ही 50 रुपये के सुविधा शुल्क पर स्मार्ट कार्ड बनाया जा रहा है। इस कार्ड को यात्री अपनी सुविधा अनुसार रीचार्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें