हॉस्टल एसोसिएशन ने पौधरोपण किया
मेरठ। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन मेरठ इकाई ने रविवार को शास्त्रीनगर स्थित इनकमटैक्स कॉलोनी में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने युवाओं को पौधरोपण के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति में उप्र नामित सदस्य पीएस सक्सेना ने भी पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सुरेंद्र कुमार सिरोही, जितेंद्र अग्रवाल, राजीव तनेजा, रोहित वर्मा, विशाल त्यागी, सरदार अरविंदर सिंह, अमर अग्रवाल, शैयंकी माहेश्वरी व एड. संदीप गुप्ता मौजूद रहे।
एडवोकेट वीपी त्यागी कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत
मेरठ। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने वीपी त्यागी को मोर्चे का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। मनोनयन पर उनके समर्थकों ने खुशी व्यक्त की है। यह जानकारी हिंदी सलाहकार समिति सदस्य मंत्रालय महिला एवं बाल विकास भारत सरकार हीरा देवी त्यागी ने दी।