हज के पहले जत्थे की रवानगी इसी महीने
मेरठ। हज कमेटी की ओर से हज यात्रा की सभी प्रक्रिया पूरी हो गई हैं। जिले से करीब 12 सौ लोगों का चयन यात्रा के लिए हुआ है। जिला हज समिति के सदस्य एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि मेरठ से हज का पहला जत्था इसी महीने के अंत में या अगस्त के प्रथम सप्ताह में रवाना होने की संभावना है। हज कमेटी की तरफ से जिले के सभी हज यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से मक्का मदीने के लिये रवाना होंगे। नायब शहर काजी ने सभी यात्रियों को आगाह किया है कि वह यात्रा के दौरान अपने पासपोर्ट एवं जरूरी कागजों को अच्छी तरह संभाल कर रखें और उन्हें एक छोटे बेग में सुरक्षित रख लें।