फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में 1200 पौधों का होगा रोपण

विज्ञापन
पौधारोपण को लेकर नगर पालिका में बैठक में उपस्थित चेयरमैन व ईओ आदि। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। नगर पालिका कार्यालय में बृहस्पतिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं नगर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से संपन्न हुई बैठक में लोक भारत मेरठ की टीम और नगर पालिका प्रशासन के बीच गहन विचार-विमर्श हुआ।
अध्यक्षता करते हुए पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने आगामी वृक्षारोपण अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर 1200 फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। पौधों को नगर के प्रमुख मार्गों, पार्कों, सरकारी परिसरों और खाली पड़ी जमीनों पर रोपा जाएगा। इन पौधों की केवल रोपाई ही नहीं की जाएगी, बल्कि इनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल के लिए भी नगर पालिका कर्मचारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पौधे बड़े होकर पेड़ बन सकें, इसके लिए ट्री-गार्ड और सिंचाई की उचित व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोक भारत मेरठ के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव रखे। बैठक में ईओ कृष्णकांत मिश्रा, डॉ. पीके भारद्वाज, एडीओ अनिल कुमार, रामेश्वर दयाल, मनीषा मावी, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सुभाष दीक्षित, सभासद नीरज खटीक, सलीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें