फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन किया जाएगा 1200 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन किया जाएगा 1200 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की तैयारी जोरों पर है। कोरोना से बचाव का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हो रहा है। पहले दिन जिले में 12 केंद्रों पर 1,200 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए वैक्सीन 13 तक आने की उम्मीद है। इससे पहले सोमवार को दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास भी किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि 16 जनवरी को टीकाकरण के लिए एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, सुभारती, एनसीआर मेडिकल कॉलेज, पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, दौराला, मवाना और हस्तिनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कैंट, पुलिस लाइन और संतोष नर्सिंग होम आदि शामिल हैं। वेबकास्टिंग के ज़रिए को-विन पोर्टल पर यह लाइव होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई प्रदेशों में सीधा संवाद करेंगे। इसमें मेरठ भी शामिल हो सकता है और इसके लिए भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बाद में 18 जनवरी से इस सिलसिले के आगे बढ़ने की उम्मीद है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के ही कर्मचारियों को सोमवार, शुक्रवार और अगले सोमवार यानी तीन दिन टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 19,223 कर्मियों का चयन पहले ही किया जा चुका है।
इस बीच सीएमओ डॉ, अखिलेश मोहन ने बताया कि 11 जनवरी का पूर्वाभ्यास 37 स्थानों पर 71 जगह किया जाएगा। लाभार्थियों की संख्या बढ़ने के कारण एक जगह 15 स्वास्थ्यकर्मियों पर वैक्सीनेशन का रिहर्सल किया जाएगा। पिछले मंगलवार को सात स्थानों पर 12 जगह 25-25 स्वास्थ्यकर्मियों पर पूर्वाभ्यास किया गया था।
---
मुख्यमंत्री करेंगे सीधा संवाद
सीएमओ ने बताया कि पूर्वाभ्यास सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री मेरठ के स्वास्थ्यकर्मियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए संवाद करेंगे। इसके लिए मेडिकल कॉलेज चिह्नित किया गया है।
---
...जब को-विन पोर्टल हो गया हैंग
रविवार को को-विन पोर्टल पर डाटा अपलोड किए जाने के दौरान पोर्टल कई घंटे हैंग रहा। बाद में इसे दुरुस्त किया जा सका। आशंका है कि इतने लोगों का डाटा इस पर डाला जाएगा तो आगे भी हैंग ना हो जाए।
----
मंडल में पहले चरण के लिए 1,09,602 स्वास्थ्यकर्मी चिह्नित
मेरठ। मेरठ मंडल में पहले चरण में टीकाकरण के लिए 1,09,602 स्वास्थ्यकर्मी चिह्नित किए गए हैं। इसके मद्देनजर रविवार को कमिश्नर और पुलिस महानिरीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलों के डीएम, पुलिस प्रमुखों और सीएमओ के साथ बैठक की। बताया गया कि टीकाकरण केंद्र, अस्पतालों में आवश्यक लॉजिस्टिक और बायोमेडिकल वेस्ट डिस्पोजल के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए। वैक्सीनेशन के लिए डेडीकेटेड कंट्रोल रूम बनाने की भी हिदायत दी गई।
ब्यूरो
------
बलवंत एंकलेव में 22 और सैंपल लिए गए
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित बलवंत एंकेलव कॉलोनी में नए स्ट्रेन के छह मरीज मिलने के बाद फिर से पूरी कॉलोनी में जांच-पड़ताल की जा रही है। शनिवार को 250 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जबकि रविवार को 22 और सैंपल लिए गए। पिछले एक सप्ताह से नए स्ट्रेन के मरीज मिलने के बाद कॉलेानी का गेट बंद है। यहां रहने वाले अपने-अपने मकानों में कैद हैं। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अनीश का कहना है कि कॉलोनी के सभी लोगों की सैंपलिंग हो गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही गेट खोला जाएगा।
विज्ञापन

ब्यूरो
------
43 नए मरीज मिले, आंकड़ा 21 हजार के पार
मेरठ। कोरोना के नए मरीजों की संख्या रविवार को 43 तक पहुंच गई। शनिवार को 13 मरीज मिले थे। जिले में अब मरीजों की कुल संख्या 21,012 हो गई है। रविवार को 34 लोगों की छुट्टी के साथ ही यह आंकड़ा 19,920 हो गया है। सक्रिय केस 693 हैं, इनमें से 126 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 399 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मरीजों में एसवीबीपी विश्वविद्यालय सिवाया में पढ़ने वाले चार विद्यार्थी भी शामिल हैं।
ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें