गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद टीम
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 16वें अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को 12 मैच खेले गए। पहले मैच में वंशिका और फवाज ने अक्स और सार्थक को हराया।आरिश और शोएब ने कबीर और आरव को हराया। कबीर और युग ने सार्थक और प्रिंस को हराया। चौथे मैच में देव और कबीर ने अक्षत और फहाद को हराया। पांचवे मैच में फवाज और वंशिका ने आरिश और शोएब को हराया।
फहद और युग ने विराट और सार्थक को हराया। सार्थक और अक्स ने कबीर और आरव को हराया। अक्स और ओम ने अर्जुन और शिव की जोड़ी को हराया। सार्थक और शम्स की जोड़ी ने जीत प्राप्त की। अजहर और शिव ने उत्तम और तौहीनूर को हराया। आरिश और केशव ने सुभान और अजय को हराया। 12वें मैच में विपुल, नितेश ने रिहान और उमंग को हराया। इस मौके पर आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को टूर्नामेंट में अंतिम लीग मैच खेले जाएंगे।