फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारी के घर दिनदहाड़े 12 लाख रुपये और आठ तोला सोना चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। नगर की डी- ब्लॉक कॉलोनी में राजकीय इंटर कॉलेज के समीप स्थित किराना व्यापारी हरीश के मकान को दिनदहाड़े निशाना बनाते हुए चोरों ने 12 लाख रुपये की नकदी और करीब आठ तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य जुटाए, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई परंतु घटना का खुलासा नहीं हो सका।

पीड़ित व्यापारी हरीश की कस्बे में थाना के सामने मुख्य मार्ग पर किराना की दुकान है। घटना के समय वह अपने बेटे मोहित के साथ दुकान पर मौजूद थे। मोहित ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे घर पर नाश्ता करने गया था। वापस दुकान लौटते समय उसने मुख्य गेट पर ताला लगाया था और फिर दुकान पर आ गया। और उनके घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन

करीब एक बजे व्यापारी के भाई सुरेंद्र अपने घर से खाना खाकर कर दुकान कस्बे में अपना दुकान पर लौट रहे थे। इस दौरान पास ही में मौजूद जब वह अपने घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि हरीश के मकान का मुख्य गेट खुला हुआ है और घर का पालतू कुत्ता बाहर घूम रहा है। शक होने पर उन्होंने तुरंत हरीश को सूचना दी। हरीश जब घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
घर के एक कमरे में रखी लोहे की सेफ खुली पड़ी थी और उसका लॉकर टूटा हुआ था। सेफ में रखी करीब 12 लाख रुपये की नकदी और आठ तोला सोने के जेवरात गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।

खंगाले गए सीसीटीवी
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाश पहले से घर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और परिवार के दुकान पर होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस संदिग्ध बाइक सवारों की तलाश में जुटी है।
नगर की पॉश डी-ब्लॉक कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
-
बाइक पर हेलमेट लगाकर बैठे थे तीन संदिग्ध
व्यापारी के घर में दिनदहाड़े चोरी करने वाले लोगों को पहले से ही व्यापारी के घर की लोकेशन और भौगोलिक स्थिति का पता था इसलिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरा से बचने के लिए अपने सिर पर हेलमेट लगा रखे थे और मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, जिससे पुलिस उनकी पहचान न कर सके। मोटरसाइकिल पर भी नंबर प्लेट नहीं थी इसलिए घटना का प्लान पहले से ही किया गया था।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश में लगी है। घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें