फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 करोड़ के लिए बनेगी कार्ययोजना, पहले दिन कार्यालय में नहीं बैठे अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत में 12 करोड़ कीबनेगी कार्ययोजना
विज्ञापन

मेरठ। जिला पंचायत के नए बोर्ड का गठन होने के बाद विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहली बैठक में राज्य वित्त आयोग और 14वें वित्त आयोग से 12 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। वहीं, मंगलवार को अध्यक्ष गौरव चौधरी जिला पंचायत स्थित कार्यालय नहीं पहुंचे। यहां उनसे मिलने के लिए समर्थकों का आवागमन लगा रहा।
अपर मुख्य अधिकारी एसके गुप्ता ने मंगलवार को वित्त आयोग में शेष 12 करोड़ रुपये की धनराशि के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। प्रस्ताव पर अध्यक्ष के साथ चर्चा के बाद ही अंतिम निर्णय होगा। इसके बाद ही धनराशि सदस्यों के क्षेत्र में दी जाएगी। जल्द ही टेंडर जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, अध्यक्ष गौरव चौधरी कार्यालय नहीं पहुंचे। उनसे मिलने के लिए आए जिला पंचायत सदस्य और अन्य लोग इंतजार करते रहे। लेकिन शाम तक भी अध्यक्ष अपने कार्यालय में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के लिए 30 लाख का बजट
कांवड़ यात्रा को देखते हुए भी जिला पंचायत ने तैयारी कर ली है। अगर प्रदेश सरकार ने अनुमति दी तो जिला पंचायत यात्रा पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च करेगी। कांवड़ियों के लिए पानी और पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इस कार्ययोजना पर भी अध्यक्ष से चर्चा करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें