फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएम सम्मान निधि चालू कराने के लिए दे चुका 12 प्रार्थनापत्र

विज्ञापन
रोहटा। किसान समय सिंह।
विज्ञापन
रोहटा। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ न मिलने से परेशान किसान ने कृषि विभाग से समस्या के समाधान की मांग की है। किसान ने इस संबंध में 12वां प्रार्थना पत्र कृषि अधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

गांव डूंगर निवासी समय सिंह पुत्र आशा राम ने बताया कि वह पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पात्र लाभार्थी है। योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है लेकिन कुछ समय से उसके खाते में धनराशि आना बंद हो गई है। किसान ने बताया कि जब उसने पोर्टल पर स्थिति की जांच की तो पता चला कि उसका भुगतान अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसी कारण इस बार की किस्त खाते में स्थानांतरित नहीं हो सकी। आरोप है कि वह अब तक 12 बार विभाग में आवश्यक दस्तावेज जमा कर चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। किसान ने कृषि अधिकारी से समस्या दूर कराकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें