फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के सरधना से कॉलेज पढ़ने गई कक्षा 11 की छात्रा का अपहरण, तीन युवकों पर आरोप

Mon, 02 Mar 2020 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

सरधना क्षेत्र के एक गांव से नगर में स्कूल पढ़ने गई कक्षा 11 की छात्रा वापस नहीं लौटी। जांच में पता चला की छात्रा का अपहरण हुआ है। परिजनों ने गांव के एक युवक व उसके दो साथियों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छात्रा की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री नगर के इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक 28 फरवरी की सुबह वह स्कूल पढ़ने के लिए गई थी पर दोपहर तक वापस नहीं लौटी। जिस पर परिजनों ने छात्रा की संभावित स्थानों पर तलाश की, पर कुछ पता नहीं चल सका।

छात्रा के पिता ने बताया कि लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि गांव निवासी अजय अपने दो साथियों के साथ पुत्री को कार में अपहरण कर ले गया। पीड़ित ने थाने में आरोपी युवक व उसके दो साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस की टीम छात्रा की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें