फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11993 ने छोड़ी पीसीएस परीक्षा, सामान्य आया पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
11993 ने छोड़ी पीसीएस परीक्षा, सामान्य आया पेपर
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश पीसीएस प्री परीक्षा-2019 तथा सहायक वन संरक्षक-क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा प्री परीक्षा-2019 रविवार को 54 सेंटरों पर संपन्न हुई। 25713 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 11993 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 54 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे।
सीसीटीवी की निगरानी में हुई पीसीएस परीक्षा दो पालियों में सुबह साढ़े नौ बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर ढाई बजे से 04.30 बजे तक हुई। 25715 अभ्यर्थियों में से 47.65 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी। 13720 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल रहे। इतना बड़ी संख्या में परीक्षा छोड़े जाने का एक कारण सीएसआईआर नेट की परीक्षा भी रविवार को होना भी बताया जा रहा है। हालांकि सीएसआईआर नेट में ज्यादा अभ्यर्थी पंजीकृत नहीं थे। नोडल अधिकारी एडीएम ने बताया कि किसी भी सेंटर से किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है। सभी सेंटरों पर परीक्षा समय से शु़रू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया का पहला सौ प्रतिशत जैविक राज्य कौन सा...
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर सामान्य रहा। जनरल नॉलेज में थोड़े कठिन सवाल पूछे गए। एक सवाल पूछा गया कि सौ प्रतिशत सौर ऊर्जा पर चलने वाला भारत का कौन सा केंद्र शासित प्रदेश है। एक सवाल पूछा गया कि नागरिक पंजीकरण प्रणाली सीआरएस के अंतर्गत कितने दिनों के भीतर जन्म तथा मृत्यु की घटना को भारत में रजिस्ट्रेशन कराना कानूनी रूप से अनिवार्य होता है। एक सवाल पूछा गया दुनिया का पहला सौ प्रतिशत जैविक राज्य कौन सा है। खेल में एक सवाल पूछा गया कि पैरा एथलीट दीपा मलिक जिन्हें वर्ष 2019 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया है वह किस खेल से संबंधित हैं। वायु प्रदूषण पर सवाल पूछा गया कि धुआं-स्मॉग आवश्यक रूप से वायु मंडल में किसकी उपस्थिति के कारण होता है। एक सवाल पूछा गया कि किन क्षेत्रों में से किसमें दुर्लभ उपलब्धि के लिए वैश्विक-500 पुरस्कार दिया जाता है। भारत में सबसे अधिक जैव विविधता संपन्न क्षेत्र कौन सा है। अभ्यर्थियों ने बताया कि ओवरऑल पेपर सही रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें