फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ चौराहों का इंप्रूवमेंट प्लान बनाएगी यूएमटीसी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ चौराहों का इंप्रूवमेंट प्लान बनाएगी यूएमटीसी की टीम
विज्ञापन

- एमडीए में प्रपोजल पर हुई चर्चा, 15 जुलाई तक प्लान बनाकर पेश करेगी यूएमटीसी
- शार्ट टर्म प्लान पर होगा काम, वीसी केसाथ हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने केलिए यूएमटीसी पहले चरण में शहर के नौ चौराहों का जंक्शन इंप्रूवमेंट प्लान तैयार करेगी। इसके लिए मंगलवार को एमडीए अधिकारियों के साथ मंथन भी हुआ। तय हुआ कि 15 जुलाई तक पूरा प्लान बनाकर पेश करना होगा।
शहर में इस समय ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त है। सभी चौराहों पर हालत खराब है। ऐसा शायद ही कोई मार्ग हो जहां जाम न लगता हो। दिल्ली रोड पर हाल सबसे ज्यादा बुरा है। दरअसल इस मार्ग पर एनसीआरटीसी रैपिड ट्रेन केप्रोजेक्ट के लिए मिट्टी की जांच का काम कर रही है। बैरिकेडिंग लगाकर काम किया जा रहा है। एनसीआरटीसी को तो अपना काम करना ही है पर इसका ट्रैफिक विभाग ने कोई इंतजाम नहीं किया और पूरी रोड पर जाम जी का जंजाल बन गया है। चौराहों के अलावा कटों पर तो हालात पूरी तरह से बिगड़ गए हैं।
विज्ञापन

आयुक्त ने ली थी सभी विभागों की बैठक
जाम से निजात के लिए योजना बनाने को आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने एमडीए, नगर निगम, पीडब्लूडी, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों की बैठक ली थी। बैठक में तय हुआ कि यूएमटीसी शहर में यह देखेगी कि क्या हो सकता है। एमडीए को इसके लिए नोडल एजेंसी बनाया गया। डीपीआर यूएमटीसी तैयार करेगी और इस पर काम एमडीए करेगा।
पहले चरण की योजना पर होगा काम
मंगलवार को यूएमटीसी की टीम वीसी राजेश कुमार पांडेय से आकर मिली और योजना पर मंथन हुआ। एटीपी गोर्की कौशिक व अन्य अधिकारियों ने इस पर अपने सुझाव दिए। तय हुआ कि पहले चरण में नौ चौराहों पर जंक्शन इंप्रूवमेंट प्लान बनाया जाएगा। इसके लिए यूएमटीसी प्रोजेक्ट रिपोर्ट पेश करेगी। इस रिपोर्ट पर एमडीए काम होगा। यह काम शार्ट टर्म होगा। जल्दी प्रोजेक्ट बनाकर छह माह के भीतर ही इस पर काम निपटाया जाएगा। यूएमटीसी इन चौराहों की पूरी ज्योमेट्री तैयारी करेगी। यहां कितना खर्च होगा इस तक का ब्यौरा देना होगा। इस बाबत डीपीआर ने अपनी कोटेशन भी पेश कर दी है जिसमें इस प्लान को तैयार करने के लिए ढाई से तीन लाख रुपये की मांग की गई है। हालांकि एमडीए अधिकारियों ने कहा है कि इसे कम किया जाए। यह ज्यादा है।
विज्ञापन

ये हैं चौराहे जिनका बनेगा प्लान
तेजगढ़ी चौराहा, हापुड़ अड्डा, बेगमपुल, जेल चुंगी, एचआरएस चौक, रेलवे चौराहा, ईव्ज चौराहा, शॉप्रिक्स चौराहा, इंदिरा चौक
----------
वर्जन....
नौ चौराहों पर होगा काम
यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए यूएमटीसी टीम से बात हुई है। उन्हें कहा है कि 15 जुलाई तक रिपोर्ट बनाकर दें ताकि उस पर शीघ्रता से काम हो सके। पहले चरण में नौ चौराहों पर शार्ट टर्म प्लान में काम किया जाएगा- राजेश कुमार पांडेय वीसी एमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें