फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ का फर्जी सेकेट्री लाखों की ठगी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमओ का फर्जी सेकेट्री लाखों की ठगी में गिरफ्तार
विज्ञापन


मेरठ। पीएमओ का सेकेट्री बताकर सरकारी नौकरी, पेट्रोल पंप लगवाने व मंत्री बनवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी का शुक्रवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया। एक भाजपा नेता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एमएलसी बनवाने का ठेका लेकर भाजपा नेता से 16.90 लाख रुपये ठगे हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
विज्ञापन

एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह के मुताबिक, आनंदपुरी रेलवे रोड निवासी अशोक कपूर की पत्नी प्रवीन कपूर ने बृहस्पतिवार रात 16.90 लाख रुपये हड़पने की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने मामले में ब्रजकुमार निवासी डाबका कंकरखेड़ा को नामजद किया है। आरोप है कि ब्रज कुमार खुद को पीएमओ में सलाहकार बताते थे। दो साल पहले उनकी मुलाकात हुई थी। प्रवीन कपूर ने तहरीर में बताया कि उनके बेटे गौरव कपूर भाजपा में है। गौरव को एमएलसी बनवाने की बात कहकर ब्रजकुमार ने चार किश्तों में 16.90 लाख रुपये ठगे। इसके अलावा भी आरोपी सरकारी नौकरी, पेट्रोल पंप लगवाने और किसी से मंत्री बनवाने की बात कहकर ठगी करता है। रात में पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसओ इंद्रपाल और एसएसआई चंदगीराम यादव पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को आरोपी के घर पहुंचे, जहां से उसको गिरफ्तार किया। एसओ ने बताया कि अभी पुलिस जांच करने में जुटी है। कई लोगों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें