फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दो लोगों से मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने दो लोगों से मोबाइल लूटे
विज्ञापन

सरधना/मवाना। सरधना कस्बे के मोहल्ला जोगियान निवासी कुणाल पुत्र नानक शुक्रवार दोपहर में घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान दो बदमाश वहां से गुजरे तथा उससे मोबाइल लूट लिया और भाग खडे़ हुए। पीड़ित कुणाल ने शोर मचाया। इस पर लोगों ने दौड़कर एक लुटेरे को दबोच लिया। भीड़ ने उसके साथ जमकर मारपीट की। हालांकि उसका दूसरा साथी मौका पाकर भाग खड़ा हुआ। उधर, भीड़ ने आरोपी से मारपीटकर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद कर लिया। उधर, फरार साथी की तलाश में दबिश जारी है। इस मामले में कुणाल ने मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, मवाना में उत्सव मंडप के पीछे रहने वाले सिंडीकेट बैंक शाखा के फिल्ड ऑफिसर रामकुमार पुत्र रामपाल शनिवार देर शाम अपने घर जा रहे थे। वे घर के समय पहुंचे इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया तथा फरार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में खंगालकर बदमाशों की पहचान की जाएगी। इसके बाद बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें