शोकसभा मे नहीं पहुंचे दिग्गज नेता और सेना के अफसर
मेरठ में कैंट होने के बाद भी अफसरों के न आने से लोग हैरान
मेरठ। शहीद अजय कुमार की तेरहवीं की शोकसभा में आईटीआई ग्राउंड पर कई बड़े दिग्गज नेताओं केपहुंचने की सूचना थी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इसको लेकर लोगों में चर्चा रही कि ऐसे मौकों पर तो जिम्मेदार नेताओं को आना चाहिए। इसके अलावा गाजियाबाद और मेरठ दोनों जिलों की सीमा होने केबाद भी सीओ और एडीएम स्तर के अफसर मौकेपर नहीं पहुंचे। लोगों ने कहा कि दोनों जिलों के आला अफसरों को तो शोक सभा में आना चाहिए था। सेना का कोई अफसर भी तेरहवीं में नहीं पहुंचा। मेरठ में कैंट होने के बाद भी सेना के किसी अफसर के न आने से लोग हैरान हैं।
शोक सभा में ये रहे मौजूद
रालोद से चौधरी अजित सिंह के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोक चंद त्यागी, वेस्ट यूपी संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, राजेंद्र चिकारा, जिलाध्यक्ष राहुल देव, यशवीर सिंह, सुनील रोहटा, रणवीर दहिया, संदीप चौधरी, अमरजीत बिड्डी, तेजपाल सिंह, गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष कपिल, सतेंद्र तोमर, वरुण करनावल आदि मौजूद रहे।
भाजपा से सिवालखास विधायक जितेंद्र सतवई, मोदीनगर विधायक मंजू सिवाच और मनिंदर पाल सिंह मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, मो. अब्बास, अतुल प्रधान आदि मौजूद रहे। इसकेअलावा डॉ. अजीत सिंह योगी, गजेंद्र सिंह नीलकंठ, भंवर सिंह चौहान, दुष्यंत कुमार, सत्यवीर सिंह, रवींद्र कुशावड़ी मौजूद रहे। तेरहवीं में वालियंटर समिति के अध्यक्ष रवि भारत चिकारा ने 50 वालियंटर के साथ व्यवस्था बनवाई।
गांव जाने वाले रास्ते लगा बोर्ड
पतला डीजीआर स्कूल के सामने रोड पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से शहीद अजय कुमार का मार्ग नाम का बोर्ड लगा दिया गया है। गांव केलोगों ने इस मार्ग को शहीद अजय मार्ग घोषित करने की मांग की थी। सड़क पर बेटे केनाम का बोर्ड देखकर चौधरी वीरपाल सिंह फफक पड़े।