फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजयकुमार की शाहदत को क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने किया सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-कारगिल युद्ध में शहीद हुए लांसनायक सतपाल सिंह की वीर नारी बबीता ने अजय के परिवार को दी सांत्वना
विज्ञापन

सुबोध कुमार
जानीखुर्द। कारगिल युद्ध में शहीद हुए लांस नायक सतपाल सिंह की वीर नारी बबीता देवी बृहस्पतिवार को बसा टीकरी पहुंची और शहीद अजय के परिजनों को सांत्वना दी। प्रियंका को देखकर वह रो पड़ी और उसे गले लगा लिया। बबीता ने प्रियंका से कहा कि मैं भी इस हालातों से गुजरी हूं। रोना तो जिंदगी भर है, लेकिन अब अपने बच्चे और सास-ससुर का सहारा तुम ही हो। हौसला दिखाकर खड़ी हो। इस पर प्रियंका ने कहा, मैं परिवार का वैसे ही ख्याल रखूंगी, जैसे अजय रखते थे।
इस दौरान शहीद अजय कुमार का ढाई वर्ष का पुत्र प्रियंका की गोद में आकर बैठ गया। आरव को देखकर बबीता बोलीं, मेरे पति सतपाल सिंह जब शहीद हुए थे, बड़ा बेटा पुलकित साढे़ तीन साल का और बेटी दिव्या ढाई साल की थी। कुछ दिन तो दोनों बच्चों को देखकर रोती रही। फिर निश्चय कर लिया कि बच्चों के सामने कभी नहीं रोएंगी। पति का सपना पूरा करने के लिए बच्चों को काबिल बनाएंगी। प्रियंका से बातचीत में बबीता का दुख भी नजर आया। उन्होंने बताया कि सरकार ने पति के शहीद होने पर बडे़-बडे़ वादे किए थे, लेकिन सरकार वादों पर खरी नहीं उतरी।
विज्ञापन

बबीता ने अपने गुस्से का इजहार शहीद के घर पहुंचे भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई के सामने भी किया। कहा कि सरकार ने 25 बीघा जमीन देने की घोषणा की थी। लेकिन सिर्फ 12 बीघा जमीन दी गई है। मेरठ में पेट्रोल पंप देने का वाद किया था। लेकिन आज तक पंप उसके नाम नहीं हुआ। उसे आईओसी चला रही है।
विज्ञापन


अजय की शहादत पर पूरे देश को गर्व - प्रवीन कुमार
जानीखुर्द। बृहस्पतिवार को शहीद अजय के घर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार भी सांत्वना देने पहुंचे। प्रवीण कुमार ने शहीद के पिता से कहा कि उनके पुत्र की शहादत पर देशभर को गर्व है। उनके पुत्र ने तिरंगे का मान बढ़ाया है। वह अजय की शहादत को सलाम करते हैं। अजय की फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रवीण कुमार की भी आंखें नम हो गई। इसके अलावा आर्य समाज संगठन के सदस्य सौदान सिंह आर्य, योगेन्द्र कुसैडी, जानी ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार, नीरज नेक, बिल्लू प्रधान आदि भी बसा टीकरी पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें