फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएस पार्टी ने की धारा 370 निष्क्रिय करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धारा 370 निष्क्रिय करने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में एसएस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौ. चरण सिंह पार्क कमिश्नरी पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्घांजलि दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370-35ए को तत्काल प्रभास से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकर ने ऐसा नहीं किया तो पार्टी कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता देवेन्द्र कुमार राणा, राजकुमार सिंह चौहान, दिनेश सिंह, ओमप्रकाश, रविन्द्र सिंह पुंडीर, रीना सिंह, राजीव चौधरी आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें