फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल प्रणाली में अर्जेटीना के प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान का दौरा किया
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (मेरठ) भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान का अर्जेंटीना के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को दौरा कर भारतीय कृषि प्रणाली को जाना।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली से विदेश संबंधित मामलों के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एके मिश्रा इस तकनीकी समन्वयक टीम में रहे। कृषि प्रणाली संस्थान के निदेशक डॉ. आजाद सिंह पंवार ने भारतीय कृषि प्रणाली एवं जैैविक खेती में चल रहे शोध कार्यों व इनमें व्यापार की संभावनाओं से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। कृषि प्रणाली संस्थान द्वारा अंगीकृत भंगेला गांव में कृषकों के यहां परिक्षेत्र समेकित कृषि प्रणाली में चल रहे शोध कार्यों का निरीक्षण किया। किसानों की आजीविका सुधार व उत्पादकता वृद्धि के लिए संस्थान के निदेशक डॉ. पंवार एवं उनकी टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कृषि प्रणाली संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ परिचर्चा के बाद भारत और अर्जेंटीना के मध्य कृषि शोध में सहयोग की संभावना पर भी विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधिमंडल में अर्जेंटीना के राष्ट्रीय कृषि निदेशक लिक इग्नासिओ गार्सियारिना, कृषि मशीनरी निर्माण चेंबर विदेश व्यापार विभाग से कार्लोस फीगुइन अल्बर्टो लिवोरी व जेई आरपर्ट आदि मौजूद रहे। विदित हो कि भारत और अर्जेंटीना अपने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का सत्तरवां साल मना रहे है। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मैरिसियो मैक्री भारत भ्रमण पर हैं। इस दौरान दोनों देशों के मध्य कृषि क्षेत्र में सहयोग समेत विभिन्न बिंदुओं पर द्विपक्षीय समझौते होने हैं। उसी को लेकर भारत सरकार की कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग, पशु पालन, मछली पालन विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं अर्जेंटीना प्रतिनिधिमंडल द्वारा कृषि व्यवसाय में तकनीकी समन्वयक पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विश्व स्तर पर जैविक खेती में अर्जेंटीना दूसरा सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला देश है। डॉ. रविशंकर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. चंद्रभानु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें