सड़क निर्माण की मांग को लेकर व्यापारियों का हंगामा
सरधना। नगर में अशोक स्तंभ के आसपास सड़क जर्जर हालत में हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले हंगामा किया। व्यापारियों का कहना है कि कई बार पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई पालिका द्वारा नहीं की गई।
पश्चिम संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, महामंत्री ललित गुप्ता के साथ व्यापारियों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। सूचना पर चेयरपर्सन सबीला अंसारी ने अपने पुत्र शाहवेज को मौके पर भेजा ओर जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारी शांत हुए। व्यापारियों में अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, महामंत्री ललित गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, जियाउर्रहमान साजिद मलिक, रिहान, ब्रजमोहन, दीपक शर्मा, राजीव चौधरी, प्रवीण जैन, इरशाद आदि शामिल रहे।