फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचपेड़ा में पंचायत, धार्मिक स्थल से एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़ा में पंचायत, धार्मिक स्थल से एलान
विज्ञापन


मेरठ। भावनपुर के पचपेडा गांव में दुल्हन प्रकरण में बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष मनजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस ऑफिस में हंगामा कर आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की। वहीं, एसपी देहात ने पचपेडा गांव में पंचायत बुलाई। लोगों को बुलाने के लिए धार्मिक स्थल से एलान कराया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस उत्पीड़न के चलते लोगों को गांव छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
वाहिनी कार्यकर्ताओं ने डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। साथ ही कहा कि दुल्हन से हुई वारदात को लेकर परीक्षितगढ़ और खरखौदा के इलाके में जबरदस्त आक्रोश है। कुछ लोग इस मामले में तनाव की स्थिति बनाने का प्रयास भी कर रहे है। डीआईजी अखिलेश कुमार ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पूरा गांव भुगत रहा गलती
वहीं, बुधवार को एसपी देहात राजेश कुमार पचपेडा गांव में पहुंचे। पंचायत में एसपी देहात ने ग्रामीणों से पूछा कि दुल्हन के साथ हुई वारदात निंदनीय है या नहीं। जिस पर कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। घरों में तोड़फोड़ की जा रही है। कुछ लड़कों की गलती पूरे गांव को भुगतनी पड़ रही है। जिस पर एसपी देहात ने उनको भरोसा दिलाया कि किसी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। नामजद आरोपी जेल जाएंगे। इस दौरान नदीम चौहान, प्रधान जराफत अली, पूर्व प्रधान अफसर अली, अकरम, फारूख अली, गौरी, यूनुस, साजिद, जुल्फिकार अली, तरीकत, बुंदू खां, सुलेेमान, ताहिर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष से माफी मांगने का प्रस्ताव
रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शोहराब ग्यास ने सभी ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रस्ताव रखा कि गांव के कुछ गणमान्य लोग दुल्हन पक्ष के लोगों के घर पर जाकर पचपेडा के ग्रामीणों की ओर से इस तरह की घटना को लेकर माफी मांगेंगे और भविष्य में इस प्रकार की कोई भी निंदनीय घटना न होने का आश्वासन देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें