फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 196270 बच्चों का हो चुका है टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान निरंतर लक्ष्य की ओर बढ़ता जा रहा है। शुरूआत से अब तक तक 196270 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को जिलेभर में 26959 बच्चों को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र के शैक्षिक संस्थानों में रुबेला टीकाकरण के लिए एक अभियान चलाया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम में नीतू, प्रवीणा, बेबी, अंजू रानी, बबिता, आरती, स्वेता ढाका, प्रियंका अनुराधा, रविता, जितेंद्र, संदीप, नितिन आदि शामिल रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिजिल्स रुबेला का टीकाकरण किया। इसमें प्रबंधक पुरुषोत्तम, प्रधानाचार्य केके अजीत, सीमा पंवार, विक्रांत दीक्षित, दीपिका, रश्मि शर्मा, मोहित सिंघल, कुलदीप, सर्वेश, आंचल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें