दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र में गश्त कर रही डायल 100 गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों की एसओ अजय शर्मा ने बैठक ली। उन्होंने कहा कि गोकशी की घटनाओं एवं क्षेत्र में शांति बनाने के लिए पूर्ण सहयोग किया जाए। हर समय अलर्ट रहे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को भी सूचित करें।