फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद होंगे नो एंट्री में दौड़ने वाले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांवड़ यात्रा के दौरान नो एंट्री के बावजूद शहर में घुसने वाले वाहन अब कैमरों में कैद होंगे। इसके लिए एनएच-58 पर बने वाच टावरों पर 24 घंटे वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। इसके बाद पुलिस की सेटिंग या दबंगई के बूते घुसने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान हो रहे सड़क हादसों के मद्देनजर ये व्यवस्था की गई है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद कुछ वाहन चालक अपनी दबंगई के चलते शहर में वाहन घुसा रहे हैं। बहुत से वाहन रांग साइड चलते हैं। पुलिस से भी उलझ जाते हैं, हालांकि कुछ पर पुलिस की मेहरबानी के भी आरोप लगते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान दो दिन में कई सड़क हादसे हुए हैं। जानी में दो कांवड़ियों की मौत भी हुई है। इन सभी के मद्देनजर पुलिस ने एचएच-58 पर बने वाच टावरों पर निगरानी के साथ साथ वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

परतापुर बाईपास और मोहिउद्दीनपुर स्थित खरखौदा मोड़ तिराहे पर पुलिस ने वाच टावरों पर कैमरे के साथ 24 घंटे पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। इन्हें रांग साइड और नो एंट्री में चलने वाले वाहनों की वीडियोग्राफी करने को कहा है। ऐसे में ये वाहन कैमरे में कैद होंगे और उनके नंबर के आधार पर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने सोमवार को इन कैमरों को लगवाया और खुद चेक किया। सीओ ने बताया कि कोई हादसा होने पर आरोपी इन कैमरों की मदद से पकड़ में आ जाएंगे। ऐसे में उस वक्त ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियोें की लापरवाही का भी पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें