फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस को रोडवेज का चक्का जाम स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
दस को रोडवेज का चक्का जाम स्थगित
विज्ञापन

मेरठ। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 10 जुलाई को घोषित चक्का जाम कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने रोडवेज प्रबंधन से वार्ता के बाद लिया है। मेरठ डिपो के मंत्री राजेश त्यागी ने बताया कि सातवां वेतनमान, संविदा परिचालक को नियमित करना, कर्मचारियों की भर्ती करना, मृतक अश्रितों को नौकरी का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर काफी समय से संगठन अधिकारियों से संपर्क कर रहा है। कई बार धरने प्रदर्शन किए गए। लेकिन विभाग के अधिकारी मांग मानने को तैयार नहीं हैं। दस जुलाई को उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों का चक्का जाम करने का कार्यक्रम घोषित था। लेकिन अब यूनियन के पदाधिकारियों की रोडवेज प्रबंधन के साथ वार्ता हो चुकी है। जिसमें उन्होंने शीघ्र ही मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है। उसी आश्वासन पर चक्का जाम स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन



तीन घंटे रहेगी बिजली प्रभावित
मेरठ। मेडिकल उपकेंद्र की 33 केवी की लाइन पर आने वाले पेड़ पौधों की छटाई और लाइन के अन्य मरम्मत के कार्य को लेकर आज सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मेडिकल, सोमदत्त विहार, जागृति विहार बिजली आपूर्ति प्रवाहित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ मनोज कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें