फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण आग की घटना जीडी में दर्ज, जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण आग की घटना जीडी में दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन


मेरठ। किनौनी शुगर मिल के डिस्टलरी प्लांट में शनिवार दोपहर को लगी भीषण आग की घटना रोहटा थाने की जीडी में दर्ज की गई है। वहीं डीएम के निर्देश पर इस प्रकरण के लिए एक जांच कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी में अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी को भी शामिल किया गया है।
रोहटा थाना थाना क्षेत्र के किनौनी गांव में स्थित बजाज शुगर मिल में किनौनी डिस्टलरी प्लांट है। शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे अल्कोहल यूनिट प्वाइंट में लोडिंग का काम चल रहा था। अचानक लोडिंग मशीन में स्पार्किंग के बाद भीषण धमाका हुआ और 13.5 लाख लीटर अल्कोहल से भरा टैंक फट गया और आग लग गई। इसमें एक युवक की मौत और दो कम कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे। करीब 29 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सेना, आरएएफ और मेरठ समेत छह जिलों की फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अनिल ढींगरा के निर्देश पर डिस्टलरी प्लांट में हुए हादसे के लिए जांच कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी में एडीएम प्रशासन रामचंद्र, एसपी देहात राजेश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मेरठ और क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को शामिल किया गया है। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि अभी तक शुगर मिल या डिस्टलरी प्रशासन की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। हादसे की घटना को रोहटा थाने की जीडी में दर्ज किया गया है। इसमें आग लगने की घटना के बाद कर्मचारी की मौत और दो अन्य कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचवाना व रविवार शाम को आग पर काबू पाना भी दर्ज किया गया है।

इन बिंदुओं पर देनी होगी रिपोर्ट
किनौनी शुगर मिल में आग लगने के क्या कारण थे।
मानक के अनुसार अग्निरोधी सुरक्षा के पर्याप्त संसाधन शुगर मिल में उपलब्ध थे या नहीं।
यदि मानक के अनुसार पर्याप्त संसाधन मौजूद नहीं थे तो उसके प्रति कौन कौन उत्तरदायी हैं।
शुगर मिल में स्थापित टैंक मानक दूरी पर स्थापित हैं या नहीं।
इस प्रकार की दुघर्टनाओं की भविष्य में पुनरावृत्ति रोकने के संबंध में समिति के सुझाव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें