फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत बने टॉपर तो तोफापुर को सड़क का तोफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुशांत बने टॉपर तो तोफापुर को मिला सड़क का तोहफा
विज्ञापन

मेरठ। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला टॉपर रहे सुशांत सिंह को प्रदेश सरकार ने सड़क का तोहफा दिया है। मंडी परिषद् द्वारा पूर्व में बनाई गई इस सड़क को अब भव्य तरीके से पीडब्लूडी बनवाएगा। इसके लिए विभाग ने लगभग आठ लाख रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया है। बजट प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से धन मिलते ही जहां गांव का संपर्क मार्ग डेन्स से बनवाया जाएगा वहीं पटरी पर टायल्स लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रमुख अभियंता पीडब्लूडी ने सुशांत के गांव तोफापुर का 210 मीटर लंबा संपर्क मार्ग पीडब्लूडी द्वारा बनाए जाने के लिए विभाग को निर्देश दिए थे। मवाना रोड से जुड़ने वाला गांव का संपर्क मार्ग पूर्व में मंडी परिषद् द्वारा बनाया गया था। इस मार्ग को अब पीडब्लूडी बनवाएगा। इस संबंध में पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता प्रताप सिंह का कहना है कि बजट प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया गया है। धन मिलते ही सड़क को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें