फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला लिपिक ने अभद्रता के लगाए आरोप, जांच बैठी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला लिपिक ने लगाए अभद्रता के आरोप, जांच बैठी
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की महिला लिपिक ने विभाग के ही एक लिपिक और सफाई कर्मी पर अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नगरायुक्त ने मामले में जांच बैठा दी है। शुक्रवार को जांच अधिकारी अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी और अधिशासी अभियंता नीना सिंह ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य विभाग की सहायक लिपिक हेमा रानी ने अपने ही विभाग के लिपिक राजेश और सफाई कर्मी विकास बसोर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। साथ ही विकास बसोर पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। महिला की शिकायत पर शुक्रवार को अपर नगरायुक्त और अधिशासी अभियंता ने दोनों पक्षों को बुलाकर बयान दर्ज किए। इस दौरान महिला सहायक लिपिक ने कहा कि बताया कि दोनों कर्मचारियों ने इतना उत्पीड़न किया है कि वह आत्महत्या कर सकती है। अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी ने बताया कि अभी बयान लिए गए हैं। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें