फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में दिनदहाडे़ महिला से लूट, हंगामा   

Sat, 26 May 2018 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में शुक्रवार को दिनदहाडे़ एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट कर ली। महिला बदमाशों से भिड़ गई, जिसके बाद बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन

मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-5 निवासी रामबाबू की पत्नी हेमानी शुक्रवार को अपनी बुआ के घर शास्त्रीनगर से ई-रिक्शा से लौट रही थी। कुटी चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से पर्स छीन लिया। महिला बदमाशों से भिड़ गई। जिसके चलते बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने महिला की कनपटी पर पिस्टल तान दी और पर्स छीनकर भाग गए। पुलिस का कहना है कि दोनों लुटेरों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने महिला को उसके घर पर छुड़वा दिया और तहरीर लिखवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें